अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से पीछे हटे रॉबर्ट एफ जूनियर, ट्रंप को देंगे समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने चुनाव अभियान से अपनी दावेदारी स्थगित करते हुए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के समर्थन का एलान किया है। जूनियर ने कहा, "मुझे अब विश्वास नहीं है कि मेरे पास चुनावी जीत का कोई रास्ता है।" गौरतलब है, 5 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है।