अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को फिर दिया कोर्ट ने झटका, 2 महीने पुराने मामले में लताड़ा
अमेरिका के एक कोर्ट ने ट्रंप सरकार द्वारा नैशनल गार्ड सैनिकों के इस्तेमाल को अवैध ठहराया है। कोर्ट ने कैलिफोर्निया में इमिग्रेशन एनफोर्समेंट के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान नैशनल गार्ड सैनिकों के इस्तेमाल पर यह फैसला सुनाया है। बकौल कोर्ट, ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन कार्रवाई के दौरान संघीय एजेंटों के साथ सैनिकों को भेजकर संघीय कानून का उल्लंघन किया।