अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने की यूक्रेन को $8 बिलियन की सैन्य मदद की घोषणा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को $8 बिलियन की सैन्य मदद की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सैन्य मदद में गाइडेड ग्लाइड बम, मध्यम दूरी की मिसाइलें और अन्य हथियार व गोला-बारूद शामिल हैं। बाइडन ने कहा कि उनकी यह घोषणा यूक्रेन को रूस के खिलाफ युद्ध जीतने में मदद करने के लिए है।