अमेरिकी लड़ाकू विमान मार गिराए जाने के बाद रेस्क्यू होने तक कैसे जीवित रहते हैं उसके पायलट?
अमेरिकी वायु सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर जनरल ह्यूस्टन कैंटवेल ने बताया है कि लड़ाकू विमान मार गिराए जाने के बाद पायलट पैराशूट से उतरने के लिए सही जगह का चयन करते हैं। फिर वह पता लगाते हैं कि उन्हें चोट लगी है या नहीं। इसके बाद वह छिपने की जगह और रेस्क्यू होने तक संपर्क साधने के तरीके खोजते हैं।