अमेरिका व इज़रायल के मिसाइल हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता की हुई मौत
ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि अमेरिकी-इज़रायल मिसाइल हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रवक्ता व जनसंपर्क उप-प्रमुख अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है। इससे पहले इज़रायली डिफेंस फोर्सेज़ ने कहा कि उन्होंने ईरानी नौसेना के जहाज़ों, बंदरगाह कमांड सेंटर और जहाज़ों के रखरखाव के लिए इस्तेमाल होने वाले सेंट्रल इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया था।