अमेरिकी वित्त मंत्री ने 'क्या भारत के रुपए में व्यापार करने पर चिंतित हैं' सवाल का दिया जवाब
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने 'क्या वह भारत के ब्रिक्स देशों के साथ अमेरिकी डॉलर के बजाय रुपए में व्यापार करने को लेकर चिंतित हैं' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे कई चीज़ों को लेकर चिंता है…रुपए का रिज़र्व करेंसी बनना उनमें शामिल नहीं है…अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया...अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर है।"