अमेरिकी वायुसेना ने भारतीय लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान भरते अपने F-35A की तस्वीरें कीं शेयर
अमेरिकी वायुसेना ने जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित 'तरंग शक्ति 26' की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें अमेरिकी F-35A लड़ाकू विमान भारतीय फाइटर जेट्स संग उड़ान भरता नज़र आया। भारतीय वायुसेना के इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त हवाई अभियानों के ज़रिए सहयोग और तालमेल बढ़ाना है। अमेरिका इसमें छह F-35A लड़ाकू विमान और एक KC-135R टैंकर लेकर शामिल हुआ।