अमेरिकी शिक्षा मंत्री द्वारा हॉवर्ड को लिखे पत्र में निकली कई गलतियां, लोग बोले- अनपढ़
अमेरिकी शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन द्वारा हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. एलन गार्बर को लिखा पत्र वायरल हो गया है। कई लोगों ने उनके इस पत्र में कई गलतियां मार्क कीं जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस पत्र में लोगों ने वाक्य संरचना और कैपिटल लेटर के इस्तेमाल समेत कई गलतियां बताई और उन्हें 'अनपढ़' करार दिया।