अमेरिकी शेयर बाज़ार के अच्छे दिन खत्म, अब भारत में दांव लगाने पर है फायदा: जेफरीज़
जेफरीज़ के इक्विटी स्ट्रैटेजी के ग्लोबल हेड क्रिस वुड ने कहा है कि अमेरिकी शेयर बाज़ार अपने शिखर पर पहुंच चुके हैं और आने वाले समय में स्टॉक्स, ट्रेज़री बॉन्ड्स और डॉलर में गिरावट संभव है। उन्होंने कहा, "ज़्यादातर ग्लोबल निवेशकों के पास भारत में कोई एक्सपोज़र नहीं है। मैं कह रहा हूं कि उन्हें ऐसा करना चाहिए।"