अमेरिकी शेयर बाज़ार के औंधे मुंह गिरने के बीच भारतीय शेयर बाज़ार में भी आई बड़ी गिरावट
अमेरिकी शेयर बाज़ार के औंधे मुंह गिरने के बीच भारतीय शेयर बाज़ार में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 606.77 अंक गिरकर 80,148.88 अंक पर खुला जबकि एनएसई का निफ्टी 170 से अधिक अंक टूटकर 24,230.95 अंक पर खुला। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में ऐक्सिस बैंक के शेयरों में सर्वाधिक 6% से अधिक गिरावट आई।