अमेरिकी शेयर बाज़ार में तूफानी तेज़ी, 1000 अंक उछला डाउ जोन्स; ज़्यादातर शेयरों में दिखी हरियाली
अमेरिकी शेयर बाज़ार में सोमवार को ज़ोरदार तेज़ी देखने को मिली। डाउ जोन्स में 1,000+ अंकों (2.20%) की उछाल दिखी जबकि S&P-500 और नैस्डैक-100 में 2% से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई। यह तेज़ी अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला टालने के फैसले के बाद आई। बैंकिंग, इंडस्ट्रियल और टेक समेत ज़्यादातर शेयर आज हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।