अमेरिका से छुट्टी मनाकर लौटने के बाद रांची में चप्पल पहनकर बाइक चलाते दिखे धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह चप्पल पहनकर बाइक चलाते दिख रहे हैं और वह यू-टर्न भी लेते दिखे। दरअसल, अमेरिका में अपने करीबी दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के बाद धोनी वापस रांची आ गए हैं। वीडियो में धोनी के लंबे बाल नज़र आ रहे हैं।