अमेरिका से छूट मिलने के बाद ईरान से तेल खरीद पर डॉलर के बजाय रुपए में भुगतान कर रहा है भारत
अमेरिकी छूट मिलने के बाद भारत, ईरान से तेल खरीद का भुगतान डॉलर के बजाय रुपए में कर रहा है। इस व्यवस्था से ईरान इस राशि का इस्तेमाल भारतीय सामान-सेवाएं खरीदने में कर रहा है। यह भुगतान स्थानीय बैंकों के ज़रिए हो रहा है जिनका अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र कम है, ताकि प्रतिबंधों और SWIFT बैन के जोखिम से बचा जा सके।