अमेरिका से पैसे भेजना भारतीयों के लिए हो सकता है महंगा, 5% टैक्स लगाने की है योजना

अमेरिका में रहने वाले भारतीयों समेत अन्य देशों के नागरिकों को अब अपने घर पैसे भेजना महंगा हो सकता है। अमेरिका की संसद में एक नया बिल लाया गया है जिसमें दूसरे देशों को पैसे भेजने पर 5% टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके पास होने पर भारतीय प्रवासियों पर सालाना $1.6 बिलियन का बोझ पड़ सकता है।

Load More