अमेरिका से पकड़ा गया भारत का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, लॉरेंस बिश्नोई का है कट्टर दुश्मन
भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गिरफ्तार किया है। हत्या, वसूली और अपहरण समेत कई मामलों में आरोपी हिमांशु का नेटवर्क दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब तक फैला है। वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग का कट्टर दुश्मन है। भारतीय एजेंसियां अब उसे भारत लाकर मुकदमा चलाने की कोशिश करेंगी।