अमेरिका से बातचीत किए बिना पाक से लौटने वाले ईरानी विदेश मंत्री अराघची दोबारा पहुंचे पाक
अमेरिका से बातचीत किए बिना पाकिस्तान से लौटने वाले ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची दोबारा पाकिस्तान पहुंच गए हैं। ईरानी टीम के पाकिस्तान से लौटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी टीम का दौरा रद्द कर दिया था। ट्रंप ने कहा था, "बैठकर बेकार की बातें करने के लिए...आप लोग 18 घंटे की लंबी उड़ान नहीं भरेंगे।"