अमेरिका से भारत मक्का आयात नहीं करता क्योंकि वहां का मक्का जेनेटिकली मोडिफाइड होता है जिसका भारत इस्तेमाल नहीं करता। यही कारण है कि नीति आयोग द्वारा इथेनॉल के लिए जीएम मक्का उगाने के प्रस्ताव को भी रद्द कर दिया गया था। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने इसे लेकर भारत की आलोचना की थी।