अमेरिकी सांसदों ने की मंदिर के संकेतक बोर्ड पर अपशब्द लिखे जाने की निंदा
अमेरिका में दोनों प्रमुख दल के सांसदों ने न्यूयॉर्क में एक हिंदू मंदिर को जाने वाली सड़क और उसके संकेत बोर्ड पर अपशब्द लिखे जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। सांसदों ने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि अमेरिका को सभी तरह के घृणा अपराध के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।