अमेरिकी सांसद सुहास सुब्रमण्यन ने श्रीमद भगवद गीता को साक्षी मानकर ली पद की शपथ
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पहली बार भारतीय मूल के शपथ लेने वाले 6 सदस्यों में से अमेरिकी सांसद सुहास सुब्रमण्यन ने श्रीमद भगवद गीता को साक्षी मानकर पद व गोपनीयता की शपथ ली है। वहीं, सुब्रमण्यम की मां भी इस खास मौके की गवाह बनीं। सुब्रमण्यम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के नीति सलाहकार भी रह चुके हैं।