अमेरिका संग वार्ता के लिए ईरान के पास हैं कौनसे प्रमुख मुद्दे?
शांति वार्ता के लिए अमेरिकी और ईरानी अफसर पाकिस्तान में हैं। ईरान के पास लेबनान में सीज़फायर, ज़ब्त ईरानी संपत्तियां छोड़ना, हॉर्मुज़ स्ट्रेट पर अपने अधिकार को मान्यता मिलना, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति और ईरान से अमेरिकी सेना की वापसी जैसे मुद्दे हैं। वहीं, अमेरिका हॉर्मुज़ स्ट्रेट बिना बंदिशों के खुला रखना चाहता है।