अमेरिकी सैनिक एक ट्रेनिंग के दौरान पीते थे कोबरा का खून, खाते थे ज़िंदा बिच्छू
अमेरिकी मरीन सैनिकों को थाईलैंड में 'कोबरा गोल्ड' सैन्य अभ्यास के दौरान जंगल में ज़िंदा रहने के लिए कोबरा सांप का खून पीना और ज़िंदा बिच्छू व छिपकली खाना सिखाया जाता था। हालांकि, पशु अधिकार संगठनों ने इसका काफी विरोध किया था। यह सैन्य रिहर्सल अमेरिकी-थाई सैन्य संबंधों को मज़बूत करने के लिए 1982 में शुरू हुआ था।