अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के ट्रांसजेंडर सैनिकों पर बैन के फैसले को दी अनुमति
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को लागू करने की अनुमति दे दी है। इस नीति के ज़रिए सेना में ट्रांसजेडरों की भर्ती नहीं होगी व जो लोग पहले से सेना में हैं उन्हें निकाला जा सकता है। कोर्ट ने कहा है कि इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।