अमेरिकी संस्था USCIRF ने लिया यू-टर्न, RSS पर बैन लगाने की मांग के बाद अब बातचीत को तैयार
अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) के प्रमुख आसिफ महमूद ने कहा कि वह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "हो सकता है, वह हमें कुछ गारंटी दें...और हम अपना विचार बदल लें।" आयोग ने पहले आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने और भागवत के अमेरिका दौरे के बाद उनका वीज़ा रद्द करने की मांग की थी।