अमेरिकी सरकार ने पिछले एक साल में 519 भारतीयों को अपने देश से किया निर्वासित
भारत सरकार ने बताया है कि पिछले एक साल में कुल 519 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से निर्वासित किया गया। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में इसकी जानकारी दी। अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2023 से अक्टूबर 2024 की अवधि के दौरान इन भारतीय नागरिकों को भारत निर्वासित किया गया।