अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने ईरान भेजे
श्रीलंका ने दक्षिणी तट पर गाले के पास 4 मार्च को अमेरिकी टॉरपीडो हमले में मारे गए ईरानी नौसैनिक पोत 'आईरिस देना' के 84 नाविकों के शव ईरान भेज दिए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ये शव तुर्किये के निजी एयरलाइन के विमान से भेजे गए। गौरतलब है, श्रीलंका ने कहा था कि उसने 84 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए हैं।