अमेरिकन एयरलाइंस ने अमेरिका में अपनी उड़ानों पर लगाई रोक को हटाया
अमेरिकन एयरलाइंस ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका में अपनी सभी उड़ानों पर लगाई रोक को हटा दिया है। दरअसल, अमेरिकी एयरलाइंस ने तकनीकी समस्या के कारण उड़ानों पर रोक लगाई थी। गौरतलब है कि अमेरिकन एयरलाइंस के इस फैसले के बाद क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कई लोगों की यात्राएं कुछ समय के लिए बाधित हुई।