अमेरिकन एयरलाइन्स की फ्लाइट में लैपटॉप में लगी आग, झुलसे कई यात्री
अटलांटा से डलास जा रही अमेरिकन एयरलाइन्स की फ्लाइट 2398 में एक यात्री के लैपटॉप में अचानक आग लग गई, जिससे कम-से-कम 5 यात्री झुलस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट अटेंडेंट्स ने विमान के सुरक्षित उतरने से पहले थर्मल बैग की मदद से आग को नियंत्रित किया। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) घटना की जांच कर रहा है।