अमीर भारतीय पारंपरिक निवेश से हटाकर अपनी 40-45% दौलत कहां लगा रहे हैं?
देश के अमीर परिवार अब संपत्ति का बड़ा हिस्सा पारंपरिक निवेश से हटाकर नए और अल्टरनेटिव एसेट्स में लगा रहे हैं। जूलियस बेयर-EY रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय फैमिली ऑफिस अपनी 40-45% संपत्ति प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल, प्राइवेट क्रेडिट और AIF/REIT/InvIT जैसे वैकल्पिक निवेशों में लगा रहे हैं। भारत में करीब 20% अमीर लोग 40 साल से कम उम्र के हैं।