अमीर लड़कों से शादी का तरीका सिखाती है चीनी 'लव गुरु', अब इस वजह से लगा $1 मिलियन का जुर्माना
चीन की 'लव गुरु' ले चुआनकू पर टैक्स चोरी के आरोप में $1.1 मिलियन का जुर्माना लगा है। ले सोशल मीडिया पर लड़कियों को अमीर पुरुषों से शादी करने का तरीका सिखाती है और उसने डेटिंग व पैसे कमाने के गुर सिखाकर एक साल में करीब $20 मिलियन कमाए। रिश्तों पर ले के वीडियो 2023 में वायरल होने लगे थे।