अमाल मलिक ने बताया श्रद्धा कपूर पर था उनका क्रश, कहा- स्कूल में वह मेरी सीनियर थीं
म्यूज़िक कंपोज़र अमाल मलिक ने बताया है कि स्कूल में ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पर उनका क्रश हुआ करता था। उन्होंने कहा, "वह मेरी सीनियर थीं और इंसान भी बहुत अच्छी हैं।" बकौल मलिक, श्रद्धा स्कूल में डेंचर्स पहनकर आती थीं। गौरतलब है, हाल ही में मलिक ने अपने परिवार से नाता तोड़ा है और बिग बॉस में एंट्री ली है।