अमीषा पटेल की मां के हीरे जड़ित ₹5 लाख के कंगन हुए चोरी, घरेलू सहायिका गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के चर्चगेट स्थित फ्लैट से ₹5 लाख के हीरे जड़ित बैंगल चुराने के आरोप में 40-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कथित तौर पर करीब डेढ़ साल से आशा के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। चोरी जनवरी 2026 में हुई थी।