अमीषा पटेल ने बताया- उन्होंने क्यों नहीं की शादी व क्यों गुज़ार रहीं सिंगल ज़िंदगी
ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में शादी ना करने व 49 साल की उम्र में सिंगल रहने को लेकर कहा है, "मैं जिस तरह से ज़िंदगी जी रही हूं…उससे बहुत खुश हूं।" उन्होंने कहा, "मैं रिश्ते को न्याय नहीं दे पाऊंगी।" जब उनसे पूछा गया कि क्या रिलेशनशिप उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में है तो अमीषा ने कहा, "बिल्कुल नहीं।"