अमरोहा में नए आपराधिक कानून के तहत दर्ज हुआ उत्तर प्रदेश का पहला केस

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोमवार को नए आपराधिक कानून के तहत राज्य का पहला केस दर्ज किया गया। यह केस थाना रहरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत सुबह 9:51 बजे दर्ज किया गया। यह मामला 48-वर्षीय किसान की खेत में काम करते समय बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत होने का है।

Load More