अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही 5 बसें आपस में टकराईं, 36 लोग घायल
अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही करीब 5 बसें आपस में टकरा गईं जिससे लगभग 36 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बसें पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं और हादसा चंद्रकोट लंगर स्थल पर हुआ। घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया और फिर उनके लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की गई।