अमरनाथ यात्रा की तारीख का हुआ एलान, J&K एलजी मनोज सिन्हा ने दी जानकारी
अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त तक चलेगी व इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया, "13 से 70 वर्ष की आयु के श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे और देशभर में करीब 556 नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण कराया जा सकेगा।"