अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जा रहे जवानों को जर्जर ट्रेन देने का मामला, 4 अधिकारी सस्पेंड

अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों को जर्जर ट्रेन देने के मामले में 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। शिकायत के बाद रेलवे ने एक नई स्पेशल ट्रेन का इंतज़ाम किया। बीएसएफ की टुकड़ी त्रिपुरा से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुई थी जिसे गंदे टॉयलेट और टूटी-फूटी खिड़कियों और सीट वाली ट्रेन दी गई थी।

Load More