अमरनाथ यात्रा पर गए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शेयर किया बालटाल कैंप का वीडियो
अमरनाथ (जम्मू-कश्मीर) यात्रा पर गए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में रिजिजू ने बालटाल कैंप को दिखाते हुए 'बम बम भोले!' लिखा है। वीडियो में किरण बारिश के दौरान हाथ में छाता लेकर दूर तक फैले बेस कैंप का खूबसूरत नज़ारा देखते हुए नज़र आ रहे हैं।