अमरनाथ यात्रा भारी बारिश के चलते आज हुई स्थगित; अब तक 3.93 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को बुधवार को स्थगित कर दिया गया। कश्मीर के डिविज़नल कमिश्नर विजय कुमार विधुरी ने बताया है कि यात्रा को नूनवन/चांदनवारी और बालटाल दोनों बेस कैंप से आज के लिए निलंबित कर दिया गया है। 2025 में अब तक 3.93 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।