अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर लगाए गए 70 नए सीसीटीवी कैमरे
अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रा और नियमित यातायात पर नज़र रखने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रामबन ज़िले में उधमपुर से लेकर बनिहाल तक 10 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए राजमार्ग पर 60 कैमरे लगाए गए हैं।