अमरनाथ यात्रा हुई शुरू, LG मनोज सिन्हा ने जम्मू से पहला जत्था किया रवाना
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना किया। यह जत्था 3 जुलाई को पवित्र शिवलिंग के दर्शन करेगा। इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए 330,000 से ज़्यादा लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है जबकि 4,000 से अधिक लोग काउंटर से यात्रा का टोकन ले चुके हैं।