अमरनाथ यात्रियों से भरी बस के ब्रेक हुए फेल, चलती बस से कूदते दिखे यात्री
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस के ब्रेक फेल हो जाने के बाद कई लोग चलती बस से कूद गए जिसमें कम-से-कम 10 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। हालांकि, सेना और पुलिस बल ने बस को रोक लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में 40 तीर्थयात्री सवार थे।