अमरनाथ यात्रा पर हमले के लिए पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा भेजे गए 3 आतंकी श्रीनगर में ढेर
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, पाकिस्तानी हैंडलर्स ने पहलगाम के आदिल हुसैन मीर के साथ लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी आतंकियों को अमरनाथ यात्रा पर हमले की योजना के साथ भेजा था और तीनों मार गिराए गए हैं। बकौल पुलिस, हुसैन 2018 से पाकिस्तान में रह रहा था।