अमरमणि करवा सकता है मेरी हत्या, ताकि पैरवी करने वाला कोई न रहे: मधुमिता शुक्ला की बहन
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्रकैद की सज़ा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि की रिहाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने कहा कि अमरमणि एक मास्टरमाइंड है। उन्होंने कहा, "हो सकता है कि वह मेरी हत्या करवा दे...और केस की पैरवी करने वाला कोई न बचे।"