अमरावती होगी आंध्र की राजधानी, चंद्रबाबू नायडू ने सीएम बनने से 1 दिन पहले की पुष्टि
टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से 1 दिन पहले पुष्टि की है कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती होगी। उन्होंने कहा, "अमरावती हमारी राजधानी होगी और राज्य की आर्थिक राजधानी विशाखापत्तनम होगी। हम बदले की नहीं बल्कि रचनात्मक राजनीति करेंगे।" नायडू ने यह घोषणा विजयवाड़ा में आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक में की।