अमरिंदर सिंह की रीढ़ की हड्डी का हुआ ऑपरेशन, कहा- बहुत जल्द लोगों के बीच वापस आऊंगा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक हो रहा है और वह बहुत जल्द लोगों के बीच वापस आएंगे। पूर्व सीएम ने ट्वीट में सफल ऑपरेशन के लिए डॉ.अमरजीत राय और डॉ. इकरूप चोपड़ा को भी धन्यवाद दिया है।