अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से बीजेपी में गए मंत्रियों को दी बधाई, कहा- यह तो बस शुरुआत है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के 4 पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक के बीजेपी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "बलबीर एस. सिद्धू, गुरप्रीत एस. कांगड़, डॉ. राज कुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, केवल सिंह ढिल्लों को सही दिशा में कदम उठाने...बीजेपी में शामिल होने पर मेरी शुभकामनाएं...यह तो बस शुरुआत है।"