अमला पॉल व जगत देसाई बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म
अभिनेत्री अमला पॉल और उनके पति व ऑन्ट्रप्रेन्योर जगत देसाई ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। अमला पॉल ने इंस्टाग्राम पर बेटे की पहली झलक दिखाते हुए लिखा, "हमारे बच्चे 'इलाई' से मिलिए।" अमला पॉल ने बताया कि 11 जून को उनके बेटे का जन्म हुआ है।