अमानवीय: जेल में मुलाकात खिड़की से सुनीता केजरीवाल को दिल्ली सीएम से मिलवाने पर संजय
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ 'अमानवीय व्यवहार' होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन मुख्यमंत्री को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से फेस-टू-फेस मिलने नहीं दे रहा है और वह मुलाकात खिड़की के ज़रिए उनसे मिल रही हैं।