अमित शाह का फेक वीडियो शेयर करने को लेकर यूपी के सपा प्रत्याशी पर दर्ज हुआ केस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आरक्षण से जुड़ा फेक वीडियो शेयर करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश) से सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, इसी मामले में सपा नेता मनोज काका को भी दिल्ली पुलिस ने समन भेजा है और 2 मई को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।