अमित शाह की अरुणाचल यात्रा पर चीन की आपत्ति से वास्तविकता नहीं बदलेगी: भारत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा को लेकर चीन की आपत्ति के बाद भारत ने कहा है, "इससे वास्तविकता नहीं बदलेगी…भारतीय नेता वैसे ही नियमित रूप से अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करते हैं...जैसे वे अन्य भारतीय राज्यों की यात्रा करते हैं।" भारत ने कहा, "अरुणाचल प्रदेश...हमेशा भारत का अभिन्न अंग...रहेगा...ऐसी यात्राओं पर आपत्ति जताना उचित नहीं।"